ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

भीमताल। विकास खंड ओखलकांडा के ग्राम च्यूरीगाड़ स्थित पंचायत भवन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

धरने को संबोधित करते हुए हरीश पनेरू ने कहा कि विद्यालय का स्थानांतरण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी शैक्षिक सुविधा पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय जनभावनाओं के विपरीत है और इससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि स्थानांतरण का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

धरने के अंत में प्रशासन के माध्यम से शासन और शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया तथा विद्यालय के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : खैरोला-खड़की में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का जनसंवाद, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

You missed

error: Content is protected !!