ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी से बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार शाम गौला नदी में छलांग लगाने वाले 16 वर्षीय प्रियांशु बिष्ट का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु बिष्ट हाथीखाल, मोतीनगर (बरेली रोड) का निवासी था। रविवार शाम करीब 5 बजे वह घर से ड्राइंग का सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, घर से निकलने के बाद प्रियांशु बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित गौला पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर तक पुल पर अकेले टहलता रहा। जब वह पुल की रेलिंग के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बात सुने बिना नदी में कूद गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बारिश और मटमैले पानी के चलते रातभर चला रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। अंधेरा होने के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटे की तलाश के बाद प्रियांशु का शव नदी से बरामद कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम का होगा विस्तार, नई बिल्डिंग और सुभाष नगर में खुलेगा नया कार्यालय

You missed

error: Content is protected !!