ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल ब्लॉक के खैरोला और खड़की क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की और भविष्य की योजनाओं पर ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त किए।

मंत्री ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमताल कमल जोशी, दिनेश सांगुड़ी, अनिल चनौतिया सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनसभा में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 16 अगस्त, 2026
error: Content is protected !!