ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी, रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस लगातार कार्यवाही अमल ला रही है अमल में 

लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था।

घूस लेने के लिए अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नयागांव के रेस्टोरेंट में बुलाया था।आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मेरे द्वारा गत वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया गया था लगभग 10 लाख रूपये का कार्य शिकायतकर्ता द्वारा किया गया जिसका पूर्व भुगतान मुझे दो बार में किया गया।

इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के एक्सन साहब कृष्ण सिंह कन्याल जी द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही है प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है । उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। अनिल सिंह मनराल द्वारा

उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक श्री शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये।

दिनांक 22-05-2024 को ट्रैप टीम द्वारा लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र  हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्ना ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला  देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी 5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड  हल्द्वानी नैनीताल को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये 6 सीजन रिर्जोट, नया गांव, कालाढुंगी जनपद नैनीताल के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!