ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में पर्यावरण दिवस मनाया गया,नैनी झील ठंडी सड़क माल रोड डीएसए ग्राउंड पंत पार्क अन्य स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एस.एन.सी.एफ.) के लभगभ पन्द्रह सौ से अधिक सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन(एसएनसीएफ)और संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा ने देशभर आए स्वयं सेवकों ने पर्वतीय स्थलोें पर व्यापक स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया।

पर्यावरण मित्रों ने नैनी झील ठंडी सड़क माल रोड डीएसए ग्राउंड पंत पार्क अन्य स्थानों में सफाई अभियान चलाया
संत निरंकारी मिशन के हजारों स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दी और नीली टी-शर्ट व टोपी में भक्तों एवं संबंधित शहरों के निवासियों संग मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया।

संत निरंकारी सेवा दल द्वारा उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन और नैनीताल के अलावा शिमला, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला और पन्हाला, गुजरात के सपुतारा, कर्नाटक में नंदी हिल्स, राजस्थान में माउंट आबू और सिक्किम में गंगटोक इत्यादि स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक सरिता आर्या ने कहा ने पर्यावरण दिवस पर बधाई देते हुए कहा अपनी क्षेत्र की जनता और पूरे राज्य और देश में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है सभी लोग संकल्प ले रहे हैं। अपने राज्य की सफाई करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले, देहरादून–हरिद्वार समेत कई जिलों में नए एसएसपी

You missed

error: Content is protected !!