ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  पूरे प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ सत्यापन अभियान चल रहा है।

इसी के तहत अतिक्रमण हटाओ सत्यापन कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन को नेपाली मूल के साथ परिवार मिले हैं।

जिन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड ,पहचान पत्र के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज बनवा लिए हैं फिलहाल पूरे मामले में जिला प्रशासन जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि रेलवे और जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए सत्यापन कार्रवाई चल रही थी इस दौरान जांच के दौरान सामने आया है कि नेपाली मूल के सात परिवारों के सभी लोगो ने अपने भारतीय दस्तावेज बनवा लिए हैं।

सर्वे करने वाली टीम जब बनभूलपुरा से सटे हुए किदवई नगर इलाके में पहुंची तो वहां मौजूद लोगों के दस्तावेज देखकर के पूरी टीम हैरान रह गई क्योंकि जो लोग रेलवे की सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए थे।

वह भारतीय मूल के थे ही नहीं. यही नहीं उनके भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उठाते हुए भी पाया गया।

जिला प्रशासन की जांच में इन लोगों के पास उत्तराखंड का राशन कार्ड समेत भारतीय वोटर कार्ड, स्वास्थ्य लाभ लेने वाला आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड जीत पाएंगे।

यहां तक कि उनके द्वारा चोरी की लाइट भी जलाई जा रही थी सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रेलवे भूमि चिन्हीकरण और अतिक्रमण चिन्हित की कार्रवाई की जा रही है ।

जहां टीम द्वारा मौके पर सरकारी अभिलेखों जैसे खसरा, नक्शा एवं सीमांकन दस्तावेजों के आधार पर भूमि की पहचान कर अतिक्रमण की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है अतिक्रमण से संबंधित विवरण जैसे कब्जाधारी का नाम, कब्जे का स्वरूप, प्रयुक्त क्षेत्रफल आदि एक प्रारंभिक सूची में दर्ज किए गए हैं ।

मामले की जांच की जा रही है इनका भारत और उत्तराखंड का दस्तावेज कैसे बन गया है इसमें दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी नेपाली मूल के नगरों को से पूछताछ की जा रही है।

चोरी की बिजली चलाये जाने पर बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने स्थिति का परीक्षण कर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती: रुद्रप्रयाग व चंपावत में छापेमारी, 32 घरेलू सिलेंडर जब्त
error: Content is protected !!