वार्ड 3 एवं 4 के किसानों की मुख्य परेशानी को देखते हुए,सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बिलासपुर नहर में झील से शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
भीमताल। झील का जल स्तर कम होने से पिछले माह भर से किसानों को झील से सिंचाई को मिलने वाला पानी विभाग ने बंद कर दिया है, जिससे बिलासपुर, नौल, बिजरौली, नौलधारा, बोहरा गाँव, नौकुचियाताल, वार्ड 3 एवं 4 के किसान अपनी सूखती फसल को देख काफी परेशान है।
बार-बार माँग करने पर भी विभाग उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पा रहा है, किसानों ने फसल सूखने की परेशानी से अपने नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी को बताया।
सिंचाई हेतु पानी विभाग से दिलाने कि माँग की जिस पर बृजवासी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार वर्मा को सिंचाई पानी न मिलने से किसानों को हो रही परेशानी से अवगत कराया।
बिलासपुर नहर में किसानों को पानी देने को कहां जिस पर अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेज झील की जल स्टोरेज की जांच कर किसानों को सूखती फसल बचाने के लिए सिंचाई पानी देने के निर्देश दिए।
मांग करने वालों में काश्तकार विनोद सिंह कुम्लटा, भगवत सिंह, दीवान सिंह मेहता, बच्ची सिंह मेहता, प्रेम सिंह भगत, प्रकाश जोशी आदि थे।
इधर सिंचाई विभाग एसडीओ दिनेश सिंह रावत ने सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी को फोन माध्यम से बताया कि झील के पानी का निरीक्षण कर सोमवार से बिलासपुर नहर में सिंचाई पानी किसानों को देने के लिए विभाग प्रयासरत रहेगा।














