ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

वार्ड 3 एवं 4 के किसानों की मुख्य परेशानी को देखते हुए,सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बिलासपुर नहर में  झील से शीघ्र पानी छोड़ने की मांग 

भीमताल। झील का जल स्तर कम होने से पिछले माह भर से किसानों को झील से सिंचाई को मिलने वाला पानी विभाग ने बंद कर दिया है, जिससे बिलासपुर, नौल, बिजरौली, नौलधारा, बोहरा गाँव, नौकुचियाताल, वार्ड 3 एवं 4 के किसान अपनी सूखती फसल को देख काफी परेशान है।

बार-बार माँग करने पर भी विभाग उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पा रहा है, किसानों ने फसल सूखने की परेशानी से अपने नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी को बताया।

सिंचाई हेतु पानी विभाग से दिलाने कि माँग की जिस पर बृजवासी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार वर्मा को सिंचाई पानी न मिलने से किसानों को हो रही परेशानी से अवगत कराया।

बिलासपुर नहर में किसानों को पानी देने को कहां जिस पर अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेज झील की जल स्टोरेज की जांच कर किसानों को सूखती फसल बचाने के लिए सिंचाई पानी देने के निर्देश दिए।

मांग करने वालों में काश्तकार विनोद सिंह कुम्लटा, भगवत सिंह, दीवान सिंह मेहता, बच्ची सिंह मेहता, प्रेम सिंह भगत, प्रकाश जोशी आदि थे।

इधर सिंचाई विभाग एसडीओ दिनेश सिंह रावत ने सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी को फोन माध्यम से बताया कि झील के पानी का निरीक्षण कर सोमवार से बिलासपुर नहर में सिंचाई पानी किसानों को देने के लिए विभाग प्रयासरत रहेगा।

यह भी पढ़ें :  शहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के 'एथनिक यूनिटी लॉ' का किया विरोध

You missed

error: Content is protected !!