ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रधान नर्मदा ने यूपीसीएल के ईई पर अभद्रता का आरोप लगाया, सीएम को पत्र भेजकर ईई के खिलाफ कार्रवाई की मांग

धारचूला।  प्रधान नर्मदा रावल ने यूपीसीएल के ईई पर अभद्रता का आरोप लगाया। महिला प्रधान के समर्थन में पहुंचे लोगों ने यूपीसीएल कार्यालय में प्रदर्शन किया।

सभी ने सीएम को पत्र भेजकर ईई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यूपीसीएल कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए प्रधान नर्मदा रावल ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ईई से मिलने पहुंचीं।

ईई ने उनके साथ अभद्रता की। संबंधित समस्याओं का जवाब देने से इन्कार कर दिया। प्रधान के समर्थन में क्षेत्र के लोगों ने ईई के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जो अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते उनका आम जनता के प्रति व्यवहार कैसा होगा। कहा कि ईई के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी जाएगी।
चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राथी के प्रधान हरीश धामी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, विशन सिंह, धन सिंह, विजय सिंह फिरमाल,नरेंद्र सिंह, देव सिंह, हरीश सिंह, नवीन थलाल, तुलसी देवी, लीला देवी, भागीरथी देवी, मुन्नी देवी, नीलम वर्मा, मनीष रावल, लक्ष्मण कुंवर, हरीश बिष्ट, गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें :  चुनाव से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारी, 26 भाजपा नेताओं को जल्द मिलेंगे दायित्व

You missed

error: Content is protected !!