ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

ग्रामीणों को डिजिटल फ्रॉड से बचाव, मोबाइल बैंकिंग और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

हल्द्वानी/काठगोदाम। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की काठगोदाम शाखा की ओर से हाईडिल गेट, काठगोदाम में वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के बैंकिंग सेवा प्रभाग के वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं बैंक ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

शाखा प्रबंधक साधना जोशी ने बैंक की विभिन्न सेवाओं के साथ-साथ मोबाइल बैंकिंग के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने डिजिटल बैंकिंग के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी तीसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।

शिविर में हेमा बिष्ट, कंचन बिष्ट, रिंकू नेलवाल, नीमा सिंह, हीरा देवी, हितेश, पूनम देवी, गंगा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने और केंद्र सरकार की वित्तीय सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह भी पढ़ें :  बिड़ला विद्या मंदिर ने लेक्स इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान, नमो के गोल ने दिलाई जीत

You missed

error: Content is protected !!