ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। जून स्टेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग द्वारा जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद मिला।

सुबह गश्त के दौरान टीम ने पिंजरे की जांच की तो उसमें तेंदुआ फंसा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की।

वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे सहित कब्जे में लेकर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हुई थीं, जिसके चलते एहतियातन पिंजरा लगाया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

वन अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ आदमखोर है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम उसके व्यवहार और गतिविधियों का निरीक्षण करेगी।

क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दायित्वों की बौछार : धामी सरकार ने कई नेताओं को दी नई जिम्मेदारियां, सूची और बढ़ने के संकेत
error: Content is protected !!