ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा पश्यां में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रहे एक पांच वर्षीय मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्यां निवासी राजू बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र निर्मल सिंह घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक घर के समीप बने पानी के टैंक में जा गिरा।

काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

करीब 20 मिनट की खोजबीन के बाद निर्मल का शव पानी के टैंक में तैरता हुआ मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। निर्मल अपने पीछे एक छोटी बहन और शोकाकुल परिजनों को छोड़ गया है।

मंगलवार देर शाम गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  Vidwan Dr. Kocharla Suresh Kumar Honoured With Bharat Book of World Records
error: Content is protected !!