ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा क्षेत्र में सोमवार को बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते स्थानीय समाजसेवियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार समाजसेवी विशाल वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा तथा उनकी बेटी तनीषा नैनीताल रोड से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा के पास बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

संभावित दुर्घटना को देखते हुए विशाल वर्मा और उनके साथ मौजूद लोगों ने दोनों ओर से आ रहे बाइक और कार चालकों को रोककर क्षेत्र में आवागमन अस्थायी रूप से बंद कराया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो सके।

इसके बाद तत्काल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के लगभग 10 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय पर की गई कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो गई और कोई जनहानि नहीं हुई।

इस दौरान समाजसेवी विशाल वर्मा ने कहा कि शहर का प्रत्येक नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाए। यदि कहीं भी इस प्रकार की आपात स्थिति दिखाई दे तो बिना देर किए संबंधित विभाग को सूचना दें और सुरक्षित तरीके से लोगों को सतर्क करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जागरूकता और प्रशासन के साथ सहयोग से कई बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवियों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे एक जिम्मेदार नागरिक पहल बताया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेश

You missed

error: Content is protected !!