ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

संदिग्ध युवक को रोकने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस भागने की वजह की कर रही जांच

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस से बचकर भाग रहे एक संदिग्ध बाइक सवार की बाइक सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे से पीछा कर रहे कांस्टेबल की बाइक भी दोनों बाइकों से जा भिड़ी।

दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पथरी क्षेत्र में कांस्टेबल सुशील चेतक वाहन के साथ गश्त पर थे। डांडी चौक के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगा। संदेह होने पर कांस्टेबल सुशील ने उसका पीछा किया।
भागने के दौरान एक मोड़ पर युवक की बाइक सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे कांस्टेबल सुशील की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकरा गई।
हादसे में मनोज कुमार निवासी फेरूपुर, पथरी और अजय निवासी हौजखेड़ी, सहारनपुर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक मनोज पतंजलि में नौकरी करता था, जबकि अजय के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अजय पुलिस को देखकर क्यों भाग रहा था। घायल कांस्टेबल सुशील के पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं और उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटर के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों पर जताया आक्रोश; जन आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!