ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर कार्रवाई, महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.26 ग्राम स्मैक और 144 पव्वे अवैध माल्टा शराब बरामद की है।

पहली कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास से 20 वर्षीय शहनाज निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को 10.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गौला पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 04 AT 4457 से तीन पेटियों में रखे 144 पव्वे मसालेदार माल्टा शराब बरामद की। इस मामले में 25 वर्षीय नीरज जोशी, निवासी हीरानगर (मुखानी) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, Gen-Z युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!