ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है और मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित होती नजर आ रही है।

जोपर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे अप्रैल के महीने में ही ठंड का अहसास होने लगा है।

राजधानी देहरादून में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं हल्द्वानी में झोंकेदार हवाओं के साथ रातभर बारिश हुई और सुबह से बादलों का डेरा तथा रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

मंगलवार को नैनीताल समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश ने रफ्तार पकड़ ली और रात में भी हल्की बौछारों का सिलसिला जारी रहा, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर कटाई जारी है। ऐसे में तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही बागवानी पर भी इस मौसम का असर पड़ने की आशंका है।

पर्वतीय इलाकों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी है। अप्रैल के महीने में इस तरह का मौसम असामान्य माना जा रहा है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान हुए लहूलुहान
error: Content is protected !!