ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के ज़्योलीकोट के समीप जंगलों की आग पहुँची गॉंव के बीच, आग लगने से तीन स्कूटी जली

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ज़्योलीकोट के समीप सडियाताल के जंगलों में मंगलवार को सुबह क़रीब 10 बजे भीषण आग लग गई।आग तेज होने के कारण गॉंव तक पहुँच गई।

जिसे भुझाने के लिए गॉंव के लगभग 15 लोगों की ओर से प्रयास किया गया।लेकिन फिर भी आग पर क़ाबू नहीं पाया जा सका।जिसके कारण लगभग तीन स्कूटी जल गई।
जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया और वन विभाग के लगभग दस कर्मचारियों की ओर से आग को बुझाया जा रहा है।साथ ही फ़ायर ब्रिगेड को भी जानकारी दे दी गई है।

वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा का कहना है कि आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग के 10 कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेज दिया है आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने जहर खाकर दी जान, मां और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

You missed

error: Content is protected !!