ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सरोवर नगरी के राज्य तिथि गृह में पूर्व कैबिनेट मंत्री गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे पहुचे

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि आगामी लोस चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। कहा कि देशभर में एक बार फिर भाजपा को जनता का प्यार और विश्वास मिलने वाला है।

शुक्रवार को देव दर्शन कार्यक्रम के तहत नैनीताल पहुंचे अरविंद पांडे ने नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने यहां पूजा अर्चना भी की। कहा कि उन्होंने मां नयना से 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत और पीएम मोदी की लोकप्रियता और अधिक बढ़ाने को प्रार्थना की।

उन्होंने प्रार्थना कर नयना देवी से नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनाने की प्रार्थना की। इसके बाद वह नैनीताल क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में पांडे ने कहा कि देश में वर्ष 2014 में जनता ने भाजपा पर विश्वास किया। और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। वह विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कहा कि मोदी को देशवासी लगातार तीसरी बार पीएम बनाएंगे।

नैनीताल सीट से दावेदारी के प्रश्न पर पांडे ने कहा कि वह लगातार पांच बार से विधायक हैं। उन्होंने विस चुनाव में टिकट नहीं मांगा, लेकिन पार्टी ने भरोसा कर उन्हें दायित्व दिया। कहा कि वह स्वयं टिकट की मांग नहीं कर रहे, लेकिन पार्टी एवं संगठन की ओर से यदि उन्हें जिम्मेदारी दी गई तो वह अधिकृत प्रत्याशी के लिए पूरा सहयोग करेंगे।

खुद की दावेदारी को लेकर उन्होंने पार्टी के निर्देश एवं आदेश को सर्वोपरी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू-कानून को राजनीति का शिकार नहीं बनाना चाहिए। कानून हमेशा जनहित एवं प्रदेश हित में होने चाहिए।

इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों ने पांडे से भेंट की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में उन्होंने बीसीसीआई की मान्यता दिलाई। जिसको लेकर युवा क्रिकेटर आज भविष्य बना रहे हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, पूरन मेहरा, पंकज अद्धैती, संतोष कुमार, लाल सिंह बिष्ट, विमला अधिकारी, दयाकिशन पोखरिया, अंबा राहुल भाटिया विमल बिष्ट भूपेंद्र सिंह बिष्ट मनोज जोशी राहुल भाटिया आर्या आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, प्रेमी ने की हत्या; शव को ठिकाने लगाया और लाखों रुपये लेकर फरार
error: Content is protected !!