ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र आर्या ने नैनीताल क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश चंद आर्य ने नैनीताल क्लब में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान सुरेश आर्य ने बताया की बाहरी लोगों द्वारा पहाड़ो में जमीन खरीदी जा रही है।

जिसके बाद धीरे धीरे बाहरी लोगों द्वारा जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है और जो पानी का मुख्य श्रोत है उसे कट्टो से दबा कर नाला बनाया जा रहा जिसको लेकर पूर्व में भी पट्टी पटवारी, एसडीएम, डीएम,मुख्यमंत्री,कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन के बाद भी कोई राहत अभी तक नहीं मिली है। जिसके बाद अब देहरादून जाकर राज्यपाल से मुलाकत की जाएगी।

इस दौरान पूर्व विधायक ने बताया कि उत्तराखंड में अत्याचार, भ्रष्टाचार व अनैतिकता का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। वहीं बाहर के लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा।

उन्होंने कहा सरकार को जमीनों को लेकर सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र से आए लोगों द्वारा जहाँ पर भी जमीन खरीदी जाती है वहीं लगी भूमि वर्ग 4 की भूमि पर कब्ज़ा कर बड़े बड़े भवन निर्माण किए जा रहें है।

उन्होंने कहा कि इन सब के पीछे भू -माफिया भी बाहर से आए लोगों को पुरा सहयोग प्रदान कर रहें है। इस सम्बन्ध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव से भी वार्ता कि जा चुकी है जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस संबंध में वार्ता कर कड़े कानून बनाने की मांग की जाएगी।

 वहीं कहा की अगर भू माफियाओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान दयाकिशन सती, गोपाल चंद आर्य मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मृतक के वाहन से मोबाइल व सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
error: Content is protected !!