लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के द्वारा राममूर्ति ट्रस्ट बरेली के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर क्षेत्र के 100 लोगों के द्वारा स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाया गया।
जिसमें सबसे अधिक मात्रा में स्वास संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों ने अपना चेकअप करवाया।
उसके बाद सर्जरी और छोटे बच्चों से संबंधित समस्याओं का परामर्श प्राप्त किया तथा निशुल्क दवाइयां वितरण की गई।
स्वास्थ्य शिवर में राममूर्ति ट्रस्ट बरेली के डॉ. धीरज कुमार
सीनियर रेजिडेंट (पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट)
डॉ. सुयश गांधी
जूनियर रेजिडेंट (पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट)
डॉ. विनाली गुप्ता
जूनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट)
मिस्टर रमेश
फार्मासिस्ट
मिस्टर हरबंस
मार्केटिंग स्टाफ
मिस्टर ज़फीर
मार्केटिंग स्टाफ
मिस्टर दिनेश ने सहयोग दिया।

