उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, पार्टी ने 27 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को भी दी मंजूरी
कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. गोदियाल इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं. पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गणेश गोदियाल को उत्तराखंड में काफी सक्रिय नेता माना जाता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हे पौड़ी गढ़वाल सीट से उम्मीदवार भी उतारा था. हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में हार के बाद भी पार्टी उनके साथ खड़ी रही और वो भी अपने पद पर बने रहे. अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पार्टी ने 2021 में बनाया था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
पार्टी में गणेश गोदियाल की भूमिका की बात करे तो उन्हें 2021 में उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने किस्मत आजमाई लेकिन हार झेलनी पड़ी. गणेश गोदिया मूल रूप से पौड़ी जिले के बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं।
निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात को एक प्रेस नोट जारी करते हुए दी।
बता दें कि नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले कार्यकाल के दौरान वह जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक करीब नौ महीनों तक इस पद पर रहे थे।
तब उन्हें हटाकर करण माहरा को ही यह जिम्मेदारी दी गई थी। इस बार माहरा को हटाकर गोदियाल को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोदियाल CWC सदस्य और प्रदेश की श्रीनगर सीट से विधायक भी रह चुके हैं।
कांग्रेस महासचिव की तरफ से जारी प्रेस नोट में लिखा गया: माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है।
27 नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त
इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष ने प्रदेश के 27 शहरों में नए पार्टी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड में जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं।
इस पहल के तहत, प्रत्येक जिले में नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा और पार्टी पदाधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करते हुए अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन रिपोर्टों के प्रस्तुत होने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा भी की गई।


