ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महामारी को दावत देता विकासनगर पूर्व रकसिया नाले में लगा कूड़े का ढेर, लोगों ने बनाया कूड़ा फेंकने का अड्डा 

नगर निगम के सफाई अभियान के दांवों की खुली पोल।

आखिर घर-घर कूड़ा गाड़ी कलेक्शन करने के बावजूद भी क्यों नहीं सुधर रहे हैं हालात, आखिर कौन हैैै इस समस्या जिम्मेदार

हल्द्वानी। जहां एक और सरकार द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वही नगर निगम हल्द्वानी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी विकास नगर पूर्व में रकसिया नाले को लोगों ने कूड़ा घर बना दिया है।

जिससे आस पास मक्खिया भनक रही है,जो बीमारियों को दावत दे रही है।

कूड़े की दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जिससे महामारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

कुछ कॉलोनी वासियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कॉलोनी में बाहरी क्षेत्र के लोगों ने यहां 3-4 मंजिला घर बना लिये हैं।

आसपास  रहने वाले लोग कूड़ा गाड़ी को ₹60 देने में आनाकानी करते हैं। शायद अंधेरे में यही लोग नाले में कूड़ा फेंकते हैं।

कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने रकसकिया नाले को कूड़ा घर बना दिया है जिससे कॉलोनी वासियों का सांस लेना दुर्लभ हो गया है।

कॉलोनीवासियों ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

कॉलोनी वासियों का कहना है कि यदि यथाशीघ्र इस गर्मी में नाले की सफाई नहीं की गई तो महामारी फैल सकती है। 

कॉलोनी वासियों ने नगर निगम से अपील है कि यथाशीघ्र कॉलोनी वासियो को कूड़े की इस दुर्गंध निजात दिलाई जाए, जिससे कि वह स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
error: Content is protected !!