ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अनियंत्रित अर्टिगा कार ने सड़क किनारे खड़ी वाहनों को मारी टक्कर,कई स्कूटियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

चमोली। पांडुकेश्वर क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार के अनियंत्रित हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कुछ ही सेकंड में सड़क किनारे खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने सड़क किनारे कतार में खड़ी करीब 11 स्कूटियों को एक के बाद एक टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई स्कूटियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ पूरी तरह बेकार हो गईं।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय किसी भी स्कूटी पर कोई सवार मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां होते, तो यह दुर्घटना गंभीर जनहानि का कारण बन सकती थी। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और पर्यटक मौके पर जमा हो गए। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

जांच में जुटा प्रशासन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं, चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  ₹5 हजार चोरी के शक में दोस्त ने की हत्या,रस्सी से घोंट दिया गला

You missed

error: Content is protected !!