ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महामारी को दावत देता  लालडॉट पुलिया के नीचे लगा कूड़े का ढेर

आते-जाते लोगों ने बनाया कूड़ा फेंकने का अड्डा 

नगर निगम के सफाई अभियान के दावे की खुली पोल

हल्द्वानी। जहां एक और सरकार द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में हल्द्वानी में भी नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कालाढूंगी रोड में लाल डॉट पर पुलिया के नीचे लोगों ने कूड़ा घर बनाकर रख दिया है।

वहीं पर पीलीकोठी से होते हुए नाला लाल डांट पर निकलता है आप कूड़े का अंबार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि गंदगी का क्या हाल है।

जिससे आस पास मक्खिया भनक रही है तो वही दूसरी ओर उसी के बगल में मछलियां बिक रही है जो बीमारियों को दावत दे रही है।

कूड़े की दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है कई बार लाल डांट निवासियों द्वारा इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी कूड़ा कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। जिससे महामारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

वही इस गंभीर समस्या से लाल डांट और कुसुमखेड़ा के लोग बेहद परेशान है। वही यही हाल रसिया नाले का भी है यहां से कुसुमखेड़ा से होते हुए पेरमपुर लोषज्ञानी तक कूड़ा जाता है।

जिससे लाल डांट, पीली कोठी , कुसुमखेड़ा और प्रेमपुर लोसज्ञानी तक के लोग प्रभावित होते हैं वही बरसात में तो ये सारा कूड़ा प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में लोगों के खेतों में भर जाता है जिससे किसानों को काफी समस्या का काम सामना करना पड़ता है।

लेकिन नगर निगम इस और आंखें मूंदे हुए हैं रोजाना कई अधिकारी भी इस मार्ग से गुजरते है ,लेकिन किसी की नजर इस तरफ नहीं पड़ती है।

वही लोगों की इस समस्या को देखते हुए नैनीताल न्यूज़ 24 ने इस कूड़े के ढेर को अपने कैमरे में कैद किया।

यह भी पढ़ें :  सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हल्द्वानी का परचम, 17 छात्र चयनित
error: Content is protected !!