स्वर्गीय जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत मे स्वर्ण जयंती समारोह का किया गया आयोजन
रानीखेत महाविद्यालय ने गौरवपूर्ण 50 वर्ष पूर्ण किये
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत ने अपने गौरवपूर्ण 50 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम मनाया। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय सासंद अजय टम्टा, विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल, प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पाण्डेय सहित सभी अतिथियो ने सयुंक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। जिसके बाद प्रथम बैच सन् 1973 के सम्मानित पुरातन छात्रों को शाल ओढ कर सम्मानित किया गया। अतिथियो ने सयुंक्त रुप से महाविद्यालय की पत्रिका अर्चना का विमोचन किया।
मुख्य अतिथि माननीय सासंद अजय टम्टा ने कहा कि आज रानीखेत के विद्या के मंदिर का स्वर्णिम जयंती समारोह पूरा हुआ। विद्यालय को स्थापित करने में योगदान देने वाले महानुभाव और उनके परिवार वाले भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। यहां से विद्या प्राप्त किए पुरातन छात्र भी पधारे है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत व बागेश्वर के क्षेत्रों को मिलाकर अभी 55 महाविद्यालय चल रहे हैं। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय खुलने से भी बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हुई है। माननीय विधायक के सगत प्रयासों से अभी रानीखेत महाविद्यालय के अंदर 15 करोड़ के विकास कार्य हो रहे है। वर्तमान में 2400 बच्चों की संख्या के साथ अधिकतम बच्चों को शिक्षा देने के प्रयास है, घर और हर परिवार में शिक्षा पहुंचाते हुए इतिहास बनाने जा रहा है। इस पर में महाविद्यालय समिति को शुभकामनाएं देता हूं।
वही आगामी लोक सभा चुनाव के बारे मे बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी हमेशा चुनाव की तैयारी में ही लगी रहती है। न्याय पंचायत, विकास मंडल, जिले और प्रदेश जैसे राज्य की हर इकाई के अंदर हमारे विकास कार्य चलते रहते हैं। इसीलिए आगमी चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक तक विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। 2024 के लोक सभा चुनाव में नरेंद्र भाई मोदी जी के मार्गदर्शन में निश्चित ही हम भारी बहुमत से अपनी सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर हेम चन्द्र चौधरी, विमल सती, जगदीश अग्रवाल, अजय जोशी, चन्द्र प्रकाश बिष्ट, बलवन्त सिंह नेगी, कविता जोशी, कैलाश चन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, विपिन चन्द्र पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू, ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, हिमांशु उपाध्याय, कैलाश तिवारी, मनीष चौधरी, ललित सिंह मेहरा,
प्रोफेसर हेमराज मेहरा सहित सभी प्रोफेसर गण, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉक्टर पंकज प्रियदर्शी, प्रोफेसर रेखा सिलोरी





