ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती के विरोध में विधायक सुमित ह्रदयेश को दिया ज्ञापन

हल्द्वानी। प्रधानाचार्य विभागीय सिमित भर्ती परीक्षा को निरस्त करने एवं शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी नैनीताल के नेतृत्व में वर्तमान पूर्व मंडलीय एवं ब्लॉक स्तर की पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने हल्द्वानी के स्थानीय विधायक माननीय सुमित ह्रदयेश से मुलाकात की एवं उन्हें ज्ञापन देते हुए इस बात की मांग की कि आप तत्काल इस प्रमुख समस्या को उठाएं।

शिक्षा मंत्री जी को इस नाते एक पत्र लिखें एवं शासन के स्तर पर इस गलत व्यवस्था का विरोध करते हुए शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग को उठाएंगे।

विधायक ने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या के समाधान हेतु प्रयास करेंगे,आज माननीय हल्द्वानी के विधायक  सुमित ह्रदयेश को ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में राजकीय शिक्षक संघ जनपद नैनीताल के जिला अध्यक्ष डॉ विवेक पाण्डेय, जिला मंत्री श्रीमती नमिता पाठक, जिला संरक्षक श्रीमती रेखा धनिक, जिला संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल,कुमाऊँ मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बिष्ट मंडलीय संयुक्त मंत्री ममता जोशी पाठक, पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ कन्नू जोशी, हल्द्वानी ब्लॉक मंत्री हरीश पाठक, हल्द्वानी ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश जोशी, गिरीश पनेरु, डॉ प्रमोद भट्ट,शेखर जोशी,प्रताप कुलियाल, के के आजाद आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े पर IG कुमाऊँ सख्त, धनंजय गिरी प्रकरण में चौकी इंचार्ज निलंबित, SIT गठित

You missed

error: Content is protected !!