ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। स्कॉलर्स एकेडमिक होम छडायल  में दादा-दादी दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह आयोजन दादा-दादी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके जीवन के अनुभवों से सीखने का एक शानदार मंच बना।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्धक   के.के. भट्ट व प्रधानाचार्या  प्रसून भट्ट  द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए मुख्य अतिथि  जी.एस. कन्याल का स्वागत करते हुए समारोह का शुभारम्भ किया गया।

लाईटिंग ऑफ द लैंप के साथ प्रबन्धक  ने आज के प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य परिवार और समाज में दादा-दादी के अमूल्य योगदान को सम्मान देना और युवा पीढी के साथ उनके रिश्ते को मजबूत करने पर प्रकाश डालते हए समस्त विद्यालय परिवार के साथ दादा-दादी को बधाई संदेश दिया।

तत्पश्चात् स्कूल की प्रधानाचार्या  प्रसून भट्ट का संबोधन विद्यालय व अभिभावको के नाम रहा।

प्रधानाचार्या द्वारा दादा-दादी परिवार की नींव हैं, ज्ञान के स्रोत हैं, उनके बिना जीवन अधूरा है? आदि संबोधित करते हुए दादा-दादी के जीवन की शान और भावनात्मक सहयोग पर प्रकाश डाला और कहा कि यह दो पिढ़ियों के बीच पुल का काम करते हैं।

तत्पश्चात सरस्वती वंदना के सौ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए नन्हें बच्चों द्वारा गणपति वंदना में डांस करते हुए स्वागत गीत गाया गया।

एलकेजी के बच्चों द्वारा दिल हैं छोटा सा, और मोटिवेशन गीतों के साथ कोई ला दे मेरे, मैं कोई ऐसा गीत गाउँ, और दादा जी की छडी में डांस किया, नन्हें कलाकारो द्वारा कुमाउँनी डांस के साथ-साथ प्रभु राम जी के जीवनी का भी सजीव वर्णन किया गया।

विद्यार्थियों द्वारा नृत्य-गीत और कविताओं के माध्यम से दादा-दादी के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया, थोडे से माता-पिता, थोडे से शिक्षक और थोडे से दोस्त के रूप में उनकी भूमिका को उजागर किया।

कार्यक्रम के अन्त में दादा-दादी ने कुर्सी दौड में प्रतिभाग करते हुए वोट ऑफ थैंक्स के साथ अन्त में कोऑडिनेटर  मीनाक्षी तिवारी ने आयोजन सफल होने और विद्यालय तथा अभिभावकों के बीच एक मजबूत भावनात्मक और सामाजिक बंधन बताते हुए संबोधित किया कि ये दिन हमें याद दिलाता है, कि दादा-दादी हमारे जीवन में ज्ञान, प्यार और परंपराओं का खजाना हैं।

उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार देना चाहिए के साथ जलपान आदि करते हुए कार्यकम को अंतिम रूप प्रदान किया गया।

इस कार्यकम में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक वर्ग  नवीन कांडपाल, योगेश मठपाल, नीलम मिश्रा, रेशमा, सीमा, योगेश, हर्षिता उपाध्याय, बिमला चौहान, मंजू बिष्ट, रमा फुलारा, गरिमा, खुशबु, किरन, मीना, मोनिका, शैली, आशी, गीतान्जली, हंसा, चेतना, शीला, अर्पणा, प्रीति आदि की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : जौरासी में समाजसेवी शीलू कुमार का जनसंवाद, बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित

You missed

error: Content is protected !!