ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिन्न एक बार फिर से बोतल से बाहर आ गया है।

उर्मिला सनावर के खुलासे के बाद बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रही है पर सही दिशा में सीबीआई जांच की मांग कोई नहीं कर रहा है जिस तरीके से राज्य का माहौल खराब किया जा रहा ऐसा महसूस हो रहा है।

देवभूमि में दानव बन गयीं हैं जो देवभूमि की बहू बेटियां बहनों को नोच रहे हैं उर्मिला सनावर ने जिन नेताओं का नाम लिया है वह बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला है।

यदि बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन मंत्री अजय कुमार इस दुष्कर्म में शामिल नहीं है तो उनको आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से दूरी बनाकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आवास पर जाकर सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए जब तक आदेश नहीं होते है पद से त्यागपत्र देकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करना चाहिए।

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 27 दिसंबर दिन रविवार को दिन के 2:00 बजे बुधवार से रैली निकाली जाएगी जो एसडीएम के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

जिसमें उन्होंने सभी सामाजिक, राजनीतिक,व्यापारिक, युवा और महिला संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने स्वाभिमान और अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए इस आंदोलन में आए।

उन्होंने बताया अब यह आंदोलन अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त नाम की सीबीआई जांच नहीं होती तब तक चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 जनवरी 2026
error: Content is protected !!