ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा के ग्राम गरगडी में पहुँच कर ग्रामीण महिलाओं द्वारा घास पूजन महोत्सव में भाग लेकर वनदेवी भी एवं गोलू देवता सहित तमाम देवी देवताओं की आराधना कि अब हम गांवों में किसी को भी दुख न पहुँचने पर भगवान का धन्यवाद अदा किया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने झोड़ा चाचरी  सहित अनेक  गीतों का गायन कर दिन भर घास पूजन महोत्सव मनाया। इस अवसर पर घास पूजन के मुख्य पुजारी और खुशहाल मेहता ने कहा कि हर वर्ष घास कटाई का सीज़न समाप्त होने पर सकुशल घास कटाई पर भगवान का धन्यवाद करते हैं।

हर वर्ष घास पुजन इस तरह करते हैं। पूजा का आयोजन किया जाता है प्रसाद वितरण किया जाता है। हमारी अनेक वर्षों से चली आ रही परंपरा है तथा किसी भी महिला को आज तक घास काटने के दौरान कोई भी क्षति नहीं हुई है ।

इसलिए ग्राम देवता बन देवता सभी आराध्य देवों का धन्यवाद अदा किया इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि में भी इस तरह का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है जिससे हमारी मातृ शक्ति जो मेहनत करती है।

उसकी रक्षा के लिए देवता आगे रहते हैं, तथा उनका आशीर्वाद है कि आज कठिन परिस्थितियों में भी महिलाएँ घरेलू कामों के साथ खेती पाती जानवरों को पालने का कार्य सकुशल कर रही है इसके लिए पहाड़ की मातृ शक्ति की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

पूरे क्षेत्र में गड़बड़ी की महिलाओं से मार्गदर्शन प्राप्त करने की क्षेत्र को आवश्यकता है कि किस तरह से वे अपनी आजीविका को चलाने के साथ साथ आराधना एवं क्षेत्र की जनता के लिए सकुशल कामना कर रही है।

धन्यवाद करने के लिए आयोजन कर रही है यह हमारे लिए गर्व का क्षण है तथा आने वाले समय में इस तरह के पूजन से क्षेत्र में नए विश्वास की परंपरा क़ायम होगी।

यह भी पढ़ें :  ईरान-इजरायल तनाव के बीच खाड़ी देशों में हमले, उत्तराखंड के परिवारों की बढ़ी चिंता
error: Content is protected !!