ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्मैक की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने गौलापार से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल की बरामद

हल्द्वानी। अशरफ पुत्र असलम निवासी मल्ला चौकी काठगोदाम ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि किसी अज्ञात द्वारा उसकी मोटरसाइकिल अपाचे महावीर वाली गली मंगल पड़ाव से चुरा ली गई है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली में मु0अ0सं0-185/24 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक श्री दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव को सुपुर्द की गई।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिनस्थों को जिले में चोरी/नकबजनी/लूट के अपराधों की रोकथाम करने तथा थानों में पंजीकृत मुकदमों में प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए अभियोग का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में  दिनेश चंद्र जोशी प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव व पुलिस टीम द्वारा कुशल कार्ययोजना बनाकर मुखबिर मामूर करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को मोटरसाइकिल के साथ गोलापार से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सौरभ आर्या पुत्र योगेश चन्द्र उम्र 24 वर्ष निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम से चोरी की मोटर साइकिल अपाचे नंबर UK04W4197 बरामद की।

 अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने माफी मांगते हुए बताया कि सर मैं इंटर पास हूं और बागजाला गौलापार का रहने वाला हूं।

बुरी संगत में पड़कर अभी अभी स्मैक पीना सीखा हूं। स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए चोरी करने लगा।

उक्त बाइक को मैंने दिनांक 24.04.24 को मास्टर key से चुराया था जो मेरे पास हमेशा रहती है में बाजार में घूमता रहता हूं, मुझे जैसे ही मौका लगता है मैं मास्टर key बाइक में लगाकर बाइक चुरा लेता हूं और बेचकर पैसे कमा लेता हूं।

पुलिस टीम में

▪️ दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव।

▪️कांस्टेबल संतोष बिष्ट।

▪️कांस्टेबल कमलेश नोला। 

यह भी पढ़ें :  प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, प्रेमी ने की हत्या; शव को ठिकाने लगाया और लाखों रुपये लेकर फरार

You missed

error: Content is protected !!