ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

कई सर्विस सेंटरों के कांटे कनेक्शन, 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के चलते लगातार आ रही पेयजल किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटर पर कार एवं बाइक वॉशिंग पर रोक लगाई थी।

लेकिन उसके बावजूद भी लगातार पेयजल का धुलाई में दुरुपयोग हो रहा था।

डीएम के निर्देश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पाया गया कि वॉशिंग सेंट्ररो द्वारा जल संस्थान के आदेशों का उल्लंघन पाया गया कर वाशिंग प्रतिबंध करने के आदेश के बावजूद शहर के नैनीताल रोड रामपुर रोड ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में 42 सर्विस सेंटर पेयजल का दुरुपयोग गाड़ियों की धूलाई में करते हुए पाए गए।

जिस पर सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है इसके अलावा कैनाल रोड में वर्मा सर्विस सेंटर और रावत मोटर्स का जल संयोजन भी काट दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसके दुरुपयोग न करने की अपील भी की गई है साथ ही यह निरीक्षण के कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी; पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला सम्मान

You missed

error: Content is protected !!