ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली के तार, स्टेबलाइजर और अन्य सामान चोरी करने के मामले का हल्द्वानी पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि-विवादित किशोरों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी विजय पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 9 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली के तार, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में 13 अगस्त 2026 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता

गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने 13 अगस्त को करन सहित दो विधि-विवादित किशोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो पानी की मोटर, एक गीजर, बिजली की तारें तथा नल की टोंटियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई।

कबाड़ी को बेचा था चोरी का सामान

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की गई कुछ नल की टोंटियां आरोपियों ने एक कबाड़ी को बेच दी थीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमार नामक कबाड़ी को 14 अगस्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

करन (21 वर्ष) पुत्र सेवा राम, निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी।

सुरेन्द्र कुमार (27 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, निवासी भट्ट कॉलोनी फेस-2, लालडांठ, थाना मुखानी।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

दो किशोरों को भी भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो विधि-विवादित किशोरों को भी हिरासत में लिया गया। आयु संबंधी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण न्यायालय ने प्रथम दृष्टया दोनों को नाबालिग माना। नियमानुसार उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त किया गया तथा बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। उनकी वास्तविक आयु के निर्धारण के लिए चिकित्सकीय आयु परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद सामान को उसके स्वामी को सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी; पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला सम्मान

You missed

error: Content is protected !!