ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

महिला पुलिस कर्मी की सूझबूझ ने बचाई परिवार की जान, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, लोगों ने सराहा

हल्द्वानी। सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड–छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं।

इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बिरला स्कूल के पास छडायल हल्द्वानी अपनी पत्नी और बेटी को स्कूटी में बैठाकर घर को लौट रहे थे।

उसी समय एक अंजान व्यक्ति मोटर साइकिल में तेज गति से आया और उनके स्कूटी को चोट मारकर फरार हो गया। जिस कारण व्यक्ति का पूरा परिवार चोटिल हो गए।

यह देखकर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक तुरंत मौके पर आईं और एक राह चलती कार को रोककर घायल व्यक्ति समेटे उसके परिवार को सेंट्रल हॉस्पिटल में त्वरित उपचार हेतु ले गईं।

इसके पश्चात डॉक्टरों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उचित उपचार दिया जा रहा है।

महिला पुलिस कर्मी ने घायलों के नजदीकी परिजनों तथा थाना मुखानी की पुलिस को सूचित किया गया।

परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय लोगों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ा

You missed

error: Content is protected !!