ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए है जहाँ देश मे तीसरी बार बीजेपी और उसके घटक दल बहुमत मिल जाने के बाद केंद्र में सरकार बनाने जा ररहे है तो वही उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर लागतात तीसरी बार बीजेपी के ही प्रत्याशी जीत कर आये है।

उत्तराखंड की जनता ने आखिरकार तीसरी बार बीजेपी पर भरोसा जताया है । वही नैनीताल, उधमसिंह नगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी, अजय भट्ट, ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है ।

वही जीत के बाद अजय भट्ट ने नैनीताल लोकसभा सीट की जनता का ह्रदय से आभार जताया तो वही लोकसभा की जनता को भरोसा दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में जो भी विकास के कार्य छूट गए है।

अब उनको दुगनी रफ्तार से पूरा किया जाएगा । तो वही अजय भट्ट ने कहा कि देश की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीसरी बार भरोसा दिखाया है।

जो दिखाता है कि देश की जनता सिर्फ मोदी जी पर भरोसा करती है ।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस बोली- “भाजपा ने अपनी नाकामी का पुतला जलाया”
error: Content is protected !!