ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामदभवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालुहल्द्वानी : बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्साहल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में भारी बारिश से आया मलवा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। देर रात बादल फटने से मची तबाही से लोगों के घरों में भारी मलबा घुस गया। बरसात और अतिवृष्टि के चलते आमखड़ी नाले की दीवार ध्वस्त होने के बाद कई इलाकों में भारी जल भराव और मलबा आ गया।

इस मलवे की चपेट में कई वाहन आकर क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी और मालवा घुस गया। रात से ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुड़ गया है।

वर्तमान में जहां राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता की चैक बांट रहे हैं तो वही नगर निगम जेसीबी वह अन्य कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में आए मालवे की सफाई में लगा हुआ है।

इसके अलावा प्रशासन ने पोकलैंड लगाकर नाले की दीवार को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य पर जुटा हुआ है।

घरों की और सड़कों की सफाई का काम चल रहा है साथ ही अब तक 86 परिवार चिन्हित कर चेक बांटे जा रहे हैं। सफाई में थोड़ा समय और लगेगा फिलहाल हालात नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें :  स्कूल जा रही छात्रा और ताऊ की कार गहरी खाई में गिरी, दोनों गंभीररूप से घायल

You missed

error: Content is protected !!