VVIP सुरक्षा के साथ आमजन को भी नहीं होने दी असुविधा, पूरे कार्यक्रम में सड़कों पर दिखे एसएसपी
हर मोर्चे पर दिखे एक्टिव, ट्रैफिक व्यवस्था की खुद संभाली कमान, ट्रैफिक रहा पूरी तरह कंट्रोल
हल्द्वानी। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी आगमन के दौरान जनपद नैनीताल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी पूरे समय फील्ड में सक्रिय नजर आए।
रक्षा मंत्री के स्वागत के साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्वयं कार्यक्रम स्थलों, रूट और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का उत्साहवर्धन भी किया।
VVIP मूवमेंट के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रही। एसएसपी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक संचालन की कमान संभाली और यह सुनिश्चित किया कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उनके कुशल नेतृत्व, सतर्क निगरानी और प्रभावी समन्वय के चलते रक्षा मंत्री का पूरा भ्रमण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उच्च स्तर की जिम्मेदारी और समर्पण का परिचय दिया।
