ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जंगल में गश्त को गए वनकर्मियों को एक सड़ा गला शव मिला

हल्द्वानी। मोटाहल्दू में जयपुर वीसा के जंगल में एक सड़ा गला शव मिला है। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सोमवार को जंगल में गश्त को गए वनकर्मियों को दुर्गंध आई। मौके पर जाकर देखा तो मलबे में सड़ा गला शव पड़ा हुआ था।

इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मान रही है कि शव जमरानी नहर से बहकर आया होगा।

मृतक की पहचान करना संभव नहीं है। क्योंकि शव पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है। कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि शव 30 दिन पुराना लग रहा है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा नया इतिहास, इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ी ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण

You missed

error: Content is protected !!