ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के जीतपुर नेगी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शुभम कश्यप वर्ष 19 के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, बरेली का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ जीतपुर नेगी में किराए के मकान में रह रहा था।

रविवार शाम राहगीरों ने जंगल में पेड़ से लटकते हुए शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  यूपीएससी में उत्तराखंड के युवाओं का दम, शांभवी तिवारी 46वीं रैंक के साथ चमकीं, कई होनहारों ने लहराया परचम
error: Content is protected !!