ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में सीवर चैम्बर के अंदर इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली

कई साल पहले भी इसी नाले में एक भ्रूण मिला था। और आज ममता को तार तार करने वाली घटना सामने आई है।

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र में सीवर चैम्बर के अंदर इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।

वही एक फिर ममता हुई तार तार कई साल पहले भी सात नंबर क्षेत्र में इसी नाले भ्रूण मिला था । जिसमें लोगों पर सनसनी फैल गई थी।
कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर डॉक्टर की जांच के लिए भेज दिया है।
नगर के सात नंबर क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा नालों और सीवर चैम्बर की सफाई का काम चल रहा था।

उसी दौरान सफाई कर्मी को चैम्बर में भ्रूण मिला, भ्रूण मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।

सफाई कर्मी ने भ्रूण को चैम्बर से निकाला और प्लास्टिक की थैली में रख दिया। नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर नाले में फेंक दिया है ।
वही पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया ।

आज के इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर नाले में फेंक दिया है ।

पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है । भ्रूण 5 महीने का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें, कड़ी सुरक्षा में वेयरहाउस पहुंचीं

You missed

error: Content is protected !!