ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  शहर के आसपास के क्षेत्र में देर रात से लगातार तेज बारिश हो रही है बारिश से जहां जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है वही सभी नदी नाले उफान पर है।

इस दौरान नैनीताल जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां रामनगर के धनगढ़ी नाले में बस का ब्रेक फेल हो गया जिसने नाले के पास खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

वहीं कई जगह नाला उफान पर होने के चलते ट्रैफिक भी रुक गया है पहाड़ों पर भी भूस्खलन हो रहा है नगर निगम और प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में नालों को खोलने में जुटी हुई है।

वहीं नदी नालों के पास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है। एडीएम विवेक राय का कहना है कि अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में तेज बारिश हो रही है ।

पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह से मुस्तैद है उन्होंने लोगों से नदी नालों के पास न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 21 मार्च को हल्द्वानी दौरा, जनसभा में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जाएजा
error: Content is protected !!