ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी/नैनीताल। ऑपरेशन स्माइल के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मुखानी क्षेत्र से लापता हुए 21 वर्षीय युवक को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर (भगत कॉलोनी, गैस गोदाम रोड) निवासी पंकज पंत 20 मार्च 2026 को बिना बताए घर से चले गए थे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल) के निर्देशन और अमित कुमार (पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं ऑपरेशन स्माइल के नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन स्माइल टीम द्वितीय” का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधुनिक तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र का सहारा लिया। संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश के बाद युवक को रामपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किए जाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। अपने बेटे को वापस पाकर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार जताते हुए टीम के मानवीय प्रयासों और तत्परता की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत अब तक जनपद में कुल 32 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया जा चुका है, जिनमें 1 बालक, 4 बालिकाएं, 9 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं।

नैनीताल पुलिस की इस सफलता को अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!