हिंदूवादी नेता विपिन चंद्र पांडे पुलिस हिरासत में, कई मामलों में पूछताछ जारी
हल्द्वानी। शहर में हाल ही में दर्ज हुए उपद्रव और तनावपूर्ण घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विपिन चंद्र पांडे को हिरासत में लिया है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने विपिन चंद्र पांडे, पुत्र मथुरा दत्त पांडे, निवासी पूरनपुर नैनवाल, कमलवागांजा, थाना मुखानी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, विपिन पांडे कई थानों में दर्ज अभियोगों से जुड़े मामलों में संदिग्ध हैं।


