शिव कावड़ संघ के कावड़ियों द्वारा रूपेंद्र नागर के नेतृत्व शिवालयों में किया गया जलाभिषेक, शिव सैनिकों ने किया कावड़ियों का जोरदार स्वागत
हल्द्वानी। शिव सेना के शिव कावड़ संघ का एक दल, महंत घासी राम जी व चंदू डीoजे के नेतृत्व में दिनांक 12 जुलाई 2025 को हल्द्वानी से हरिद्वार को पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था।
जिनका आज हल्द्वानी पहुंचने पर शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने शिव कावड़ियों का स्वागत किया।
ढोल नगाड़ों के साथ कावड़ियों ने सत्यनारायण मंदिर, कालू सिद्ध बाबा मंदिर, पिपलेशर महादेव पटेल चौक,भैरव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मटर गली, देवी मंदिर, श्री राम मंदिर, गोपेश्वर महादेव मंदिर, महावीर गंज प्राचीन शिव मंदिर, रामपुर रोड विष्णुपूरी मंदिर होते हुए, प्रथम बार कावड़ियों ने गांधी नगर के शिवालयों में, मंगल पडाओ चौकी के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए प्राचीन शिव मंदिर मंगल पड़ाव में जलाभिषेक एवं पूजन कर कावड़ यात्रा पूर्ण हुई ।
कावड़ यात्रा का कालाढूंगी रोड चार साहिबजादे गुरुद्वारे की टीम, सत्यनारायण मंदिर टीम, पंजाबी सभा, मीरा मार्ग में व्यापारियों एवं शिव सैनिकों ने पुष्प वर्षा की जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया।
इस स्वागत एवं शिव कावड़ जलाभिषेक कार्यक्रम में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, नगर सचिव बिट्टू सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, गगन चोपड़ा, अभिषेक कश्यप, अक्षय सक्सेना, पाषर्द रोहित कुमार, चौधरी अमरदीप सिंह, अजय राजौर, रवि गुप्ता, दीपक सागर, विपिन पाल, नैतिक, विशु, सौरभ, मुस्कान, वंशी, कपिल, अंकित, प्रदीप, ऋषभ, शरद, रवि, हर्ष, साहिल, काकू, अनूप, अरुण, प्रिंस, देवा, रोहित, अमन सहित अन्य लोग मौजूद थे।





