ब्रेकिंग न्यूज़
कैंची धाम स्थापना दिवस 2026: सुबह 5 बजे खुलेंगे कपाट, 1500 से अधिक जवानों की तैनाती, शटल सेवा से होंगे दर्शन, एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० की श्रद्धालुओं से अपील पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा धैर्य बनाए रखेंकैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त-आईजी-एसएसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजाहल्द्वानी में पहाड़ी जनसम्मेलन आयोजित, संस्कृति और संसाधनों के संरक्षण को लेकर एकजुट होने का आह्वानदेहरादून में युवक की हत्या के बाद भड़का बवाल, सांप्रदायिक तनाव; भारी पुलिस बल तैनात,आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी और पथराव,कई घरों को फूंका, इंटरनेट बंद, 25 पर FIRउत्तराखंड में जल्द होगी लोकायुक्त की नियुक्ति, सरकार ने सर्च कमेटी गठन की प्रक्रिया की तेज
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लालपुर नायक में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से डिजिटल वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अनिल निगलटिया ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, बीमा योजनाओं तथा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर लोग आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।

इस दौरान बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने वर्तमान समय में बैंकिंग कार्यों में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव और उससे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने लोगों को डिजिटल लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

उन्होंने बताया कि हाल के समय में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कई साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी कोई भी सूचना सही नहीं होती और यह केवल लोगों को ठगने का तरीका है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में धीरज पांडे, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र सिंह, आकाश, दीपाली सिंह, महिमा आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार के कौशल विकास मिशन को मिली नई गति, 31 दिवसीय प्रशिक्षण से युवाओं को मिला स्वरोजगार का मार्ग

You missed

error: Content is protected !!