ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी बाईपास रोड पर 1.975 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

तस्कर आर्टिगा कार संख्या यूके 04- टीबी-5996 से चरस की तस्करी कर रहे थे गिरफ्तार आरोपियों में दो नैनीताल जिले के और एक बरेली (उ.प्र.) का रहने वाला है। तीनों आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई ।

फायर सर्विस से करीब 200 मीटर पहले मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध आर्टिगा कार को रोका। तलाशी में कार से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान नन्दन सिंह (41) पुत्र भवान सिंह (30) निवासी ग्राम बेडचूला थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल व सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा निवासी रायनवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ.प्र. तथा हरीश सिंह (35) पुत्र नर सिंह निवासी बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

आरोपी नन्दन सिंह से 1 किलो 80 ग्राम चरस, सौरभ मिश्रा से 476 ग्राम चरस व हरीश सिंह से 419 यानी कुल 1.975 किलो अवैध चरस बरामद की गई है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी नन्दन सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कीधाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांवों से चरस इकट्ठा कर अधिक मात्रा होने पर उसे शहर लाकर बेचते थे ।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी, निरीक्षक संजीत राठौर एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मंडी, कांस्टेबल ललित मेहरा, सन्तोष विष्ट, अरुण राठौर, भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे।

पुलिस ने कहा चुनाव के मद्देनजर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में लगेगा ‘किताब कौतिक’ पुस्तक मेला
error: Content is protected !!