ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मंदिर में हुई चोरी की घटना का चोरगलिया पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से मंदिर से चोरी की गई 20 घंटियां, तांबे का कलश और दानपात्र से चोरी की गई नगदी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा थाना चोरगलिया के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को बसन्तपुर किशनपुर निवासी आशीष बेलवाल ने थाना चोरगलिया में मंदिर से घंटियां, तांबे का कलश और दानपात्र की नगदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना चोरगलिया में मु0 FIR संख्या 15/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सुरागरसी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुंवर पाल (24) निवासी दानीबंगर, डौलीखत्ता मार्ग थाना चोरगलिया और नितिन कुमार (19) निवासी ठाकुरद्वारा चुंगी, काठगोदाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है ।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के आयुष्मान मरीजों को बड़ा झटका: बरेली के राममूर्ति अस्पताल में मुफ्त इलाज बंद

You missed

error: Content is protected !!