ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है अस्पताल के बाल रोग विभाग के बेड पर बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए।

जिससे मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने खुद बेड पर कॉकरोच रेंगते देखे, जिससे वे बेहद नाराज हुए। इसके अलावा, शौचालयों में भी गंदगी पाई गई।

कमिश्नर ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने साफ-सफाई की नियमित निगरानी के निर्देश दिए और अस्पताल प्रशासन को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी अस्पताल में फैली गंदगी से मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!