हल्द्वानी। भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण सामने आया है।
राज्य की निवर्तमान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्य को संगठन ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
कुमाऊं क्षेत्र से आने वाली मीमांशा आर्य ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ कर की ।
इसके बाद NSUI की प्रभारी, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और कई चुनावों की प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई उनकी लगातार मेहनत प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है मीमांशा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ निभाऊंगी और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगी।
एक मध्यमवर्गीय और गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाली कार्यकर्ता को संगठन ने जो मंच दिया है, वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही संभव है उनकी नियुक्ति पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, सोहेल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष राहुल चिम्वाल, सतीश नैनवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
मीमांशा ने इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब का विशेष आभार प्रकट किया और कहा कि देशभर के ऊर्जावान युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व देना कांग्रेस की युवा समर्थक सोच को दर्शाता है।
