ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इंदिरा हृदयेश के योगदान को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में उनका कोई सानी नहीं था। उन्होंने कहा कि राज्य और हल्द्वानी के विकास में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनता के बीच मिसाल बने हुए हैं।

वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी माता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम इंदिरा हृदयेश की ही देन है। इसके अलावा वह शहर में जू और आईएसबीटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी लाना चाहती थीं।

सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस सरकार बनती है तो उनकी माता के अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  जिलाबदर अपराधी को मुखानी पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!