ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी व SOG प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

मुखानी थानाध्यक्ष  दिनेश जोशी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सैफी फॉर्म को जाने वाला रास्ता फतेहपुर से गुड्डी पत्नी फिरोजी निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 60 वर्ष को 40 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सैफी फॉर्म को जाने वाला रास्ता फतेहपुर से मनीषा पत्नी नीरज निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 41 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऐतिहासिक डीएसए मैदान के महासचिव बने वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी, फूलमालाओं से हुआ स्वागत
error: Content is protected !!